अलीगढ़, जून 28 -- खैर, संवाददाता। उपनिबंधक कार्यालय में लागू ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन शनिवार को 20वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के तहत अधिवक्ताओं ने निबंधन कार्यालय सहित तहसील के विभिन्न न्यायालयों और दफ्तरों का पूर्ण बहिष्कार किया।शनिवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद चौ. विजेंद्र सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं को सपा की ओर से पूर्ण समर्थन दिया। पूर्व सांसद ने कहा कि सरकार को वार्ता के जरिए वकीलों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने वादा किया कि यदि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो वकील हितों के विरोधी प्रावधानों की समीक्षा कर उन्हें समाप्त किया जाएगा।विरोध यह भी पढ़ें- ई रजिस्ट्री प्रणाली का वकीलों का विरोध जारी के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील मोड़ पर मानव श्र...