शामली, जून 25 -- शामली। प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित फ्रंट कार्यालय एवं ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखक संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। इस दौरान उन्होने लखनऊ अग्निकांड में मारे गए छात्र-छात्राओं के लिए दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से उनकी आत्मा का शांति प्रदान किए जाने की प्रार्थना की। बुधवार को शामली तहसील स्थित उपनिबंधक कार्यालय में अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अधिवक्ताओं, डीड राइटर्स तथा स्टांप विक्रेताओं सहित सभी संबंधित सदस्यों ने आपसी सहमति से उपनिबंधक कार्यालय की तालाबंदी करने का निर्णय लिया है। इसके तहत रजिस्ट्री से संबंधित सभी कार्य अनिश्चितकाल के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री के विरोध में तहसील का कामकाज ठप दस्तावेज लेखक संघ के अनुसा...