संभल, जून 30 -- सरकार की नई ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में उपनिबंधक कार्यालय परिसर में अधिवक्ताओं, कातिबों, स्टाम्प वेंडरों और टाइपिस्टों का आंदोलन लगातार जारी है। समस्त बार एसोसिएशन, कातिब संघ, स्टाम्प वेंडर संघ और टाइपिस्ट संघ की संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को भी धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नई व्यवस्था को व्यवहारिक कठिनाइयों से भरा बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ई-रजिस्ट्री प्रणाली लागू होने से आम लोगों के साथ-साथ रजिस्ट्री कार्य से जुड़े अधिवक्ताओं, कातिबों और अन्य कर्मचारियों को भी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि सरकार को संबंधित पक्षों से संवाद कर ऐसी व्यवस्था लागू करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में रजिस्ट्री कार्यालय प...