एटा, जून 12 -- ग्राम पंचायत पर रजिस्ट्री कार्य के लिए प्रक्रिया प्रारंभ करने के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एसडीएम पीयूष रावत को ज्ञापन सौंपा है। अधिवक्ता संघ के सचिव डीएस यादव ने बताया की प्रदेश सरकार ने तहसील मुख्यालय पर पूर्व से संचालित उपनिबंधक कार्यालय से रजिस्ट्री कार्य हटाकर ई रजिस्ट्री प्रक्रिया को ग्राम पंचायत स्तर पर प्रारंभ कर निबंध मित्र नियुक्त कर करने पर उतारू है। इससे अधिवक्ताओं, बैनामा लेखन के हितों पर कुठाराघात है। अधिवक्ताओं की बैठक में निर्णय हुआ कि 15 जून तक समस्या का समाधान न हुआ तो रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। इसके गेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- ई रजिस्ट्री प्रक्रिया अधिवक्ता-बैनामा लेखकों के हितों पर कुठाराघात तहसील परिसर में मौजूद सभी न्यायालय का कार्य बहिष्कार एवं कलम बंद ...