सहारनपुर, जून 17 -- बेहट। राज्य सरकार द्वारा लागू की गई पेपरलेस ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में बेहट बार एसोसिएशन ने बैठक कर 19 जून से तहसील में हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। बुधवार को तहसील के बार भवन में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा, कि सरकार द्वारा लागू की गई नई व्यवस्था से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और टंकणकारों के कार्य प्रभावित होंगे। इसके विरोध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए निर्णय लिया गया कि 19 जून से तहसील परिसर में रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह बंद रखे जाएंगे। एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि हड़ताल के दौरान यदि कोई अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक या टंकणकार कार्य करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता और बैनामा लेखकों ने ई-पंजीयन के विरोध में नारेबाजी की हड़ताल के चल...