ई रजिस्ट्री के विरोध में वकील, आज से कलमबंद हड़ताल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। ई रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था के विरोध में वकील, दस्तावेज लेखक और स्टाम्प विक्रेता लामबंद हो गये हैं। इसको लेकर बार एसोसिएशन तहसील सदर के वकीलों की बैठक हुयी। इस बैठक में दस्तावेज लेखक भी शामिल रहे। वकीलों ने कहा कि ई रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था लागू होने से वकीलों, दस्तावेज लेखकों के रोजगार पर प्रभाव पड़ा है। साथ ही आम जनता की कठिनाइयां भी बढ़ी हैं। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तहसील सदर में कार्यरत सभी वकील, दस्तावेज लेखक, स्टांप विक्रेता व अन्य 25 जून से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान अतुल कुमार मिश्रा, रजनेश चंद्र यादव, विकास सक्सेना, संजय कटियार, विनोद सक्सेना, मनोज द्विवेदी, पंकज राजपूत, मंजेश सोमवंशी, नासिर आदि मौजूद रहे। वहीं दस्तावेज लेखक संघ के सचिव मनोज त्रिवेदी ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.