मुजफ्फर नगर, जून 24 -- मुजफ्फरनगर तहसील सदर परिसर में ई-रजिस्ट्री प्रणाली के खिलाफ अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता गजेंद्र पाल एड. ने की और संचालन संजय शिवम एड. ने किया। उधर अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते उप निबंधक विभाग को राजस्व की हानि पहुंच रही है। जहां रोजाना चार से पांच करोड़ रुपये की राजस्व की प्राप्ति हो रही थी वहीं आठ दिनों से एक भी बैनामा नहीं हो रहा। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी, राजस्व का भारी नुकसानधरने का उद्देश्य धरने को संबोधित करते हुए जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुगंध जैन ने इसे पूरी तरह जनहित का आंदोलन बताया। प्रमोद त्यागी ने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्थाओं के कारण धोखाधड़ी ...