सहारनपुर, जून 19 -- सहारनपुर। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू किए जाने और सदर तहसील के तीनों उप निबंधक कार्यालयों को शहर से बाहर फतेहपुर जट्ट स्थानांतरित करने के प्रस्ताव के विरोध में गुरुवार को भी दस्तावेज लेखक दूसरे दिन हड़ताल पर रहे। वहीं वकीलों ने भी समर्थन में "नो वर्क" रखकर कार्यालय शिफ्टिंग का विरोध किया। इससे कार्यालयों में कामकाज ठप रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धरनास्थल पर दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारी भी पहुंचे और आंदोलन को धार देने को रणनीति तैयार की। उन्होंने सरकार से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए कहा कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था और कार्यालय स्थानांतरण से आम लोगों, अधिवक्ताओं तथा दस्तावेज लेखकों को अनावश्यक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी काम ठप्प वक...