हापुड़, जून 19 -- ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में तहसील परिसर में अधिवक्ताओं, और स्टांप विक्रेताओं की हड़ताल शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रही। सामूहिक कार्य बहिष्कार के चलते रजिस्ट्री और न्यायिक कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे, जिससे लाखों रुपये का राजस्व अटक गया और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं प्रदर्शनकारी सरकारी स्तर पर कराई जा रही रजिस्ट्रियों का भी विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं ने तहसील परिसर में एकत्र होकर सरकार के ई-रजिस्ट्री संबंधी आदेशों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था से उनके रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और वर्षों से जुड़े लोगों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। यह भी पढ़ें- डिजिटल रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध मे...