मऊ, जून 16 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को मधुबन तहसील बार एसोसिएशन ने अपना जोरदार विरोध जताया। एसडीएम मधुबन सत्यप्रकाश के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं और स्टाम्प विक्रेताओं ने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने से बड़ी संख्या में अधिवक्ता, मुंशी तथा स्टाम्प विक्रेता बेरोजगार हो जाएंगे और आम जनता को भी विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। तहसील बार एसोसिएशन मधुबन के मंत्री अविनाश कुमार मल्ल ने कहा कि महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आदेश के तहत ई-पंजीकरण मॉड्यूल के प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन यदि सम्पूर्ण रजिस्ट्री प्रक्रिया ऑनलाइन कर द...