अलीगढ़, जून 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ई-रजिस्ट्री के विरोध में तहसील कोल में चल रही वकीलों की हड़ताल के समर्थन में सोमवार को दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन भी उतर आई। सैकड़ों अधिवक्ता जुलूस के रूप में पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ज्ञापन में ई-रजिस्ट्री के आदेश को वापस लेने व दीवानी में 12 मंजिला अधिवक्ता भवन बनाने की मांग की गई। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश कुमार पाठक व महासचिव अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में वकील सड़क पर उतरे और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यह भी पढ़ें- डिजिटल ई-रजिस्ट्री के विरोध में उतरे जिले के वकील, आंदोलन की चेतावनी महासचिव ने कहा कि सरकार डिजिटल व्यवस्था के नाम पर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाना च...