रामपुर, जून 22 -- ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में सोमवार को तहसील शाहबाद के अधिवक्ताओं ने न्यायिक एवं राजस्व कार्यों का बहिष्कार किया। पूरे दिन कामकाज ठप रहने से दाखिल-खारिज, नोटरी और अन्य कार्य प्रभावित हुए तथा फरियादियों को परेशानी उठानी पड़ी। अधिवक्ताओं ने सरकार से प्रस्तावित व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- ई-पंजीकरण मॉड्यूल का विरोध, धरने पर बैठे एडवोकेट-वेंडर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...