चंदौली, जून 28 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। ई-रजिस्ट्री के विरोध में मुगलसराय बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन का शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। इसमें अधिवक्ताओं ने शासन विरोधी नारेबाजी की। इन दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि ई-रजिस्ट्री के माध्यम से शासन ने रजिस्ट्री ऑफिस को प्राईवेट कर जन सेवा केन्द्रों के माध्यम से बैनामा कराने का मन बनाया है। जिससे आम जनता के साथ धोखाधड़ी होगी। अधिवक्ताओं ने कहा कि ई-रजिस्ट्री से भू-माफियों और सूदखोरों का बोल बाला हो जायेगा। जमीन मालिकों के साथ जोर जबरजस्ती और धोखाधड़ी होगी। जिससे अपराध में वृद्धि होगी। साथ ही ई-रजिस्ट्री से काफी संख्या में वकील, स्टांप वेंडर, टाईपिस्ट बेरोजगार हो जाएंगे। यह भी पढ़ें- ई रजिस्ट्री प्रणाली का वकीलों का विरोध जारी कहा कि एक ओर सरकार रोजगार दे नहीं रही है दू...