हाथरस, जून 18 -- ​सासनी।तहसील परिसर में बुधवार को बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं, कातिबों, स्टाम्प विक्रेताओं और टाइप‍िस्टों ने ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया के निजीकरण के दूसरे दिन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ताओं और कातिब संघ ने संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा 4 जून 2026 को जारी आदेश के तहत ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया का निजीकरण कर इसे निजी संस्थाओं को सौंपने का निर्णय जनविरोधी और लोकतंत्र के खिलाफ है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में रजिस्ट्री प्रक्रिया सरकारी तंत्र द्वारा सुचारू रूप से चल रही है, जिसे निजी हाथों में सौंपने से आम जनता को भारी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ...