हापुड़, जुलाई 1 -- ई-पंजीकरण योजना के विरोध में तहसील सदर कंपाउड में अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों, स्टाम्प वेंडरों और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने सोमवार को भी हड़ताल जारी रख विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सब रजिस्ट्री को ज्ञापन सौंपकर कहा कि पहले मंगलवार को तहसील में बैठक का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि हड़ताल कब समाप्त होगी। दस्तावेज लेखक तहसील संघ(रजि.) के अध्यक्ष उदय सिंह जयंत ने कहा कि निबंधन विभाग के आदेश में विनिर्दिष्ट व प्राइवेट संस्थाओं द्वारा दस्तावेजों का पंजीकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना के लागू होने से पूरे प्रदेश में विभाग से जुड़े लाखों लोगों के रोजगार पर संकट आ गया है। यह भी पढ़ें- हड़ताल के चलते 15 दिन से रजिस्ट्री कार्य ठप ऐसे में अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों, स्टांप विक्रेताओं और कंप्यूटर ऑपरेटरों न...