मेरठ, जून 27 -- प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई ई-रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था के विरोध में शनिवार से मवाना तहसील के अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरों एवं टाइपिस्टों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। आंदोलनकारियों ने उप निबंधक कार्यालय पर शनिवार सुबह 11 बजे प्रदर्शन कर धरना दिया। अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने अपने-अपने चैंबर बंद रखकर सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। उधर, अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। केन्द्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार सुबह दस बजे बार हॉल में बार एसोसिएशन मवाना, मवाना सिविल बार एसोसिएशन एवं दस्तावेज लेखक एसोसिएशन की संयुक्त आमसभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार कंसल,...