हरदोई, जून 27 -- संडीला, संवाददाता। ई-रजिस्ट्रीकरण नियमावली-2024 के विरोध में शनिवार को अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प वेंडरों के संयुक्त मोर्चा ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नई नियमावली को तत्काल वापस लेने की मांग की। बाद में क्षेत्रीय विधायक अलका सिंह अर्कवंशी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष नसीम खां के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि ई-रजिस्ट्रीकरण नियमावली लागू होने से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उनका कहना था कि नई व्यवस्था से पारंपरिक कार्यप्रणाली प्रभावित होगी और हजारों लोगों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था ...