मधुबनी, अक्टूबर 7 -- मधुबनी। ई-रक्तकोष प्रणाली के बेहतर संचालन को लेकर गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार से चयनित दो चिकित्सकों में मधुबनी सदर अस्पताल के रक्त केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुणाल कौशल भी शामिल रहे। प्रशिक्षण पूरा करने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि इससे जिले में ई-रक्तकोष प्रणाली के डिजिटल प्रबंधन को मजबूती मिलेगी। प्रशिक्षण में रक्त की उपलब्धता, संग्रह, भंडारण और वितरण के डिजिटल प्रबंधन की जानकारी दी गई। डॉ. कुणाल ने बताया कि वे अपने संस्थान में प्रणाली के बेहतर क्रियान्वयन के साथ अन्य कर्मियों को भी प्रशिक्षित करेंगे। इससे रक्त की मांग और उपलब्धता में बेहतर समन्वय स्थापित होगा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्...