लखनऊ, मई 14 -- मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के अचानक निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। लखनऊ से लेकर सैफई और इटावा तक शोक की लहर है। इस बीच प्रतीक और अपर्णा के बीच प्यार और तकरार की बातें भी चर्चा का विषय बन रही हैं। प्रतीक-अपर्णा की शादी करीब 15 साल पहले 2011 में हुई थी। इससे पहले करीब 10 साल दोनों में प्रेम संबंध रहा। अपर्णा से स्कूल के दिनों में हुई प्रतीक की मुलाकात प्यार में बदली, जो शादी तक पहुंची। दोनों के प्यार की कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। ईमेल से प्यार के इजहार से लेकर इंस्टाग्राम पर तकरार एक बार तो तलाक की धमकियों तक पहुंच गई थी। जब लगा एक खूबसूरत प्रेम कहानी बिखर रही है तो दोनों ने उसे अपनी मोहब्बत से फिर संभाल लिया। प्रतीक और अपर्णा की प्रेम कहानी स्कूली दिनों में शुरू हुई। स्कूली दिनों में कॉमन दोस्...