आगरा, फरवरी 28 -- जनपद न्यायालय आगरा को 24 फरवरी को एक धमकी भरा ईमेल मिलने से न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया था। न्यायिक अधिष्ठान की आधिकारिक ईमेल आईडी पर ईमेल भेजा गया था। सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर में चेकिंग कराई थी। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। मामले में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी न्यायालय आगरा ज्ञानेंद्र कुमार गहलौत ने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 24 फरवरी की है। धमकी भरा ईमेल प्राप्त होते ही पुलिस विभाग का बम निरोधक दस्ता दीवानी परिसर में मौके पर पहुंच गया था। न्यायालय परिसर सहित सभी संभावित स्थलों पर व्यापक निरीक्षण और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। कई घंटों तक चली जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। हालांकि जांच प्रक्रिया के कारण 24 फरवरी को भोजनावकाश के बाद न्यायिक कार्य आंशिक रूप से बाधित रहा। मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.