ई-बाइक शेयरिंग स्टेशनों का बदला रंग, भगवा थीम में दिखे स्टेशन
मुरादाबाद, जून 29 -- सोमवार को सीएम के महानगर आगमन को लेकर महानगर में संचालित ई-बाइक शेयरिंग स्टेशन भगवा रंग में नजर आए। शहर के सभी 21 ई-बाइक शेयरिंग स्टेशनों को भगवा रंग से सजाया गया। दिल्ली रोड, कांठ रोड, लाकड़ी बाईपास, मुगलपुरा, कटघर आदि स्थानों पर स्थापित किए गए ई-बाइक स्टेशनों पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर भी लगाए गए हैं, जो ई-बाइक सेवा को बढ़ावा देते दिखाई दे रहे हैं। ई-बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट के संचालक आंशुमान सिंह ने बताया कि ई-बाइक मात्र 599 में पूरे महीने के लिए आप साइकिल ले सकते हैं। इसके अलावा 199 में सप्ताह भर और एक दिन के लिए 49 रुपए देने होंगे। यह भी पढ़ें- ई-बाइक शेयरिंग स्टेशनों का बदला रंग, भगवा थीम में दिखे स्टेशन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.