फतेहपुर, अप्रैल 1 -- बकेवर। कानपुर नगर से फतेहपुर के सीमावर्ती गांव में परिवहन सुविधा की कमी के चलते अविक शुक्ला ने सीएम को पत्र भेजकर ई-बस सेवा चलवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती गांव में यदि ई-बस चलाई जाती हैं तो ग्रामीणों का शहर से सीधा जुड़ाव होने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। साथ ही प्रदूषण में भी कमी आएगी।, मांग करते हुए कहा कि बस सेवा शुरू करवाकर लोगो को राहत दिलवाई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...