अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। ई-बसों का न्यूनतम किराया Rs.10 से घटाकर पांच रूपए निर्धारित कर दिया गया है। 15 अप्रैल से सूतमिल से बौनेर कट तक ग्रीन कॉरीडोर शुरू हो जाएगा। पहले ग्रीन कॉरीडोर में 16 स्थानों पर दाएं-बाएं ई-बस स्टॉप बनाए जाएंगे। इस कॉरीडोर में ई-रिक्शा, ऑटो व टेम्पो का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। गुरुवार को नगरायुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार, आरएम सतेंद्र कुमार वर्मा, डीआरएम योगेंद्र सिंह, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह एवं सहायक अभियंता राजवीर सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर रूट एवं ई-बस स्टॉप शेल्टर की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। नगरायुक्त ने एसपी ट्रैफिक एवं परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 अप्रैल से ग्रीन कॉरिडोर पर ई-बसों का संचालन व्यवस्थित रूप से सुनिश्चि...