लखनऊ, मार्च 29 -- इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को एमएसटी से यात्रा कराने की तैयारी है। ई-बसों में मोबिलिटी कार्ड के बाद सिटी ट्रांसपोर्ट पहली बार एमएसटी व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इस संबंध में एक प्रस्ताव बनाकर नगरीय परिवहन निदेशालय को भेजा गया है। इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। एमएसटी की ये सुविधा प्रदेश के 16 शहरों में लागू होंगी, जहां ई-बसें चलती हैं। एमएसटी की सुविधा से स्कूल-कॉलेज, कोचिंग जाने वाले छात्र-छात्राओं और वरिष्ठ नागरिकों का सफर सस्ता हो जाएगा। अभी तक एमएसटी की सुविधा सिर्फ सीएनजी सिटी बसों में थी। सिटी ट्रांसपोर्ट के हेल्पलाइन नंबर 18001805014 पर दैनिक यात्रियों से मिले सुझाव के बाद एमएसटी लागू करने का प्रस्ताव निदेशालय भेजा गया है। वर्तमान में ई-बसों में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की सुविधा है। इससे...