नोएडा, मई 13 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। प्राधिकरण ने नोएडा से दिल्ली, गाजियाबाद और जेवर एयरपोर्ट तक इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी तेज कर दी है। इन बसों में टिकट बुकिंग के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। न्यूनतम किराया 10 रुपये रखने की तैयारी है। अगले एक-डेढ़ महीने में बसें चलाने की तैयारी है। प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने बुधवार को बसें चलाने की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इन बसों को सिटी बस सेवा के रूप में चलाया जाएगा। बैठक में मोबाइल ऐप लॉन्च करने, टिकट दरें तय करने और ड्राइवर-कंडक्टरों को किए जाने वाले भुगतान को लेकर चर्चा की गई। प्राधिकरण के सीईओ ने कहा कि बसों का किराया तय करने के लिए रोडवेज और डीटीसी बसों के किराये का अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही शुल्क तय कर दिए जाएंगे। न्यूनत...