ई-फार्मेसी के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद, दवा व्यापारियों ने निकाली रैली
शाहजहांपुर, मई 20 -- शाहजहांपुर। ई-फार्मेसी और बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की नीतियों के विरोध में बुधवार को जिले में दवा कारोबार पूरी तरह प्रभावित रहा। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट तथा ओसीडीयूपी के आह्वान पर केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में मेडिकल स्टोर बंद रखे गए। दवा व्यापारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और बाद में शहर में रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी छूट की नीति से छोटे दवा व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इससे हजारों परिवारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है। यह भी पढ़ें- झारखंड की दो लाख दवा दुकानें आज रहेंगी बंद, क्या है वजह महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि बिना प्रभावी निगरानी के ऑनलाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.