बिहारशरीफ, मई 20 -- ई-फार्मेसी के विरोध में बंद रहीं जिले की दवा दुकानें दवा खरीदने के लिए बाजारों की खाक छानते रहे लोग जनऔषधी केंद्रों पर दवा लेने के लिए लगी रही लंबी कतार फोटो 20 शेखपुरा 02 - सदर अस्पताल परिसर में खुले जनऔषधी केंद्र से मंगलवार को दवा खरीदते लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। ऑल इंडिया ड्रग एवं केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे जिले में बुधवार को अग्रेजी दवा की दुकानें बंद रहीं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, जनऔषधी केंद्रों के खुले रहने से मरीजों को थोड़ी राहत जरूर मिली। यह भी पढ़ें- जिले की मेडिकल दुकानें रहीं बंद, पांच करोड़ का कारोबार प्रभावितजनऔषधी केंद्रों पर भीड़ अंग्रेजी दवा दुकानों के बंद रहने से जनऔषधी केंद्र पर अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ देखी गई। सदर अस्पताल के जनऔषधी केंद्र मे...