ई-फार्मेसी के विरोध में जामताड़ा के मेडिकल स्टोर बंद
जामताड़ा, मई 20 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। ई-फार्मेसी के विरोध में बुधवार को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर जामताड़ा जिले में भी देखने को मिला। जिले के लगभग सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। इससे दवा खरीदने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि आपातकालीन सेवा को ध्यान में रखते हुए जामताड़ा शहर के कायस्थ पाड़ा स्थित जुली मेडिकल तथा मिहिजाम के एक मेडिकल दुकान को खुला रखा गया था। ताकि जरूरतमंद मरीजों को दवा उपलब्ध कराई जा सके। दवा व्यवसायियों ने बताया कि ई-फार्मेसी के कारण छोटे दवा दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। साथ ही बिना उचित चिकित्सकीय परामर्श के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- ई-फार्मेसी तथा दवा व्यवसायियों से जुड़ी मांगों को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.