सहारनपुर, मई 20 -- अवैध ई-फार्मेसी और डीप डिस्काउंट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ कैमिस्टस एंड ड्रगिस्टस के राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान पर बुधवार को सहारनपुर का दवा बाजार बंद रहा। बंद के चलते शहर की अधिकांश मेडिकल स्टोरों पर ताले लटके रहे। जिले में करीब 3500 और शहर में लगभग 1500 दवा व्यापारी हैं। शहर में प्रतिदिन करीब छह करोड़ रुपये का दवा कारोबार होता है। कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अवैध ई-फार्मेसी और डीप डिस्काउंट की वजह से देशभर में करीब पांच करोड़ लोगों की आजीविका पर संकट गहरा गया है। इस संबंध में कई बार सरकार को ज्ञापन दिए गए, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर राष्ट्रव्यापी बंद का निर्णय लेना पड़ा। कोषाध्यक्ष हरीश सडाना ने कहा कि ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म नियमों की शिथिलता का लाभ उठा रहे हैं। बिना भौतिक सत्याप...