रांची, मई 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। ऑल इंडिया ऑर्गेनाईजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है। संगठन का दावा है कि देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट और दवा विक्रेता इस बंद में शामिल होंगे। रांची में झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने प्रेसवार्ता कर कहा कि अवैध ई-फार्मेसी और कॉर्पोरेट कंपनियों की डीप डिस्काउंट नीति से छोटे दवा व्यवसायियों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी प्लेटफॉर्म बिना पर्याप्त सत्यापन के दवाओं की बिक्री कर रहे हैं। इससे एक ही प्रिस्क्रिप्शन का कई बार इस्तेमाल हो रहा है। संगठन ने आरोप लगाया कि एआई आधारित फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के जरिए एंटीबायोटिक्स और नशीली दवाओं की बिक्री बढ़ रही है, ज...