चक्रधरपुर, अप्रैल 11 -- गोईलकेरा। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीएसओ दिवाकर कुमार ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बैठक की। उन्होंने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों की समस्याएं सुनी। जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को कई दिशा निर्देश भी जारी किए। बैठक में पीडीएस दुकानदारों ने कहा कि जुलाई में नमक पीडीएस दुकान में आ गया है। लेकिन ई पॉस मशीन में नमक वितरण के ऑप्शन नहीं होने के कारण लाभुकों के बीच नमक का वितरण नहीं हो पा रहा है। पीडीएस दुकानदारों ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में आंधी के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। उपभोक्ता मिट्टी तेल की मांग कर रहे हैं। लेकिन मिट्टी तेल की कई महीने से आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं बीएसओ ने कहा कि ग्रीन कार्डधारियों को चावल वितरण, ई पॉस मशीन के माध्यम से वितरण करने, ऑफ लाइन वितरण करने पर रजिस्ट्रर अपडेट...