पटना, जनवरी 29 -- मोबाइल पर ई-परिवहन का लिंक भेज का साइबर बदमाशों ने एक युवक के खाते से 80 हजार रुपये बुधवार को उड़ा लिया। जिसके बाद पीड़ित ने गुरुवार को इस मामले में गर्दनीबाग थाना पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया गया कि गर्दनीबाग निवासी एक युवक के मोबाइल पर परिवहन जुर्माने से संबंधित एक मैसेज आया था। मैसेज में ई-परिवहन के नाम से एक लिंक दिया गया। जैसे ही युवक ने उस लिंक पर क्लिक किया, ई-परिवहन नाम का एक एप मोबाइल में डाउनलोड हो गया। इसके कुछ ही देर बाद युवक के मोबाइल पर खाते से 80 हजार कटने का मैसेज आया। अगले दिन पीड़ित ने बैंक जाकर खाता स्टेटमेंट निकाला, जिसमें सामने आया कि तीन बार में खाते से रुपये की निकासी की गई है। गर्दनीबाग थानेदार ने बताया कि पीड़ित के बैंक स्टेटमेंट में फ्लिपकार्ट से खरीदारी का विवरण सामने आया है, जिसमें नोएड...