पीलीभीत, जून 23 -- पूरनपुर। भूमि बैनामों की ई-पंजीयन प्रक्रिया को निजी हाथों में सौंपे जाने के प्रस्ताव के विरोध में तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा शुरू की गई कलमबंद हड़ताल सरकार के फैसले में संशोधन के बाद समाप्त हो गई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने राहत की सांस ली और मंगलवार से न्यायिक कार्य सामान्य रूप से संचालित करने की घोषणा की है। यह भी पढ़ें- ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़तालहड़ताल की पृष्ठभूमि प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने प्रस्तावित व्यवस्था को अधिवक्ताओं एवं आम जनता के हितों के खिलाफ बताते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा था। साथ ही चेतावनी के अनुरूप कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी गई थी। हड़ताल के चलते तहसील परिसर में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा और न्यायिक व राजस्व संबंधी कार्य प्र...