आजमगढ़, जून 16 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्टांप व पंजीयन नीति (ई पंजीयन) के खिलाफ सोमवार को लालगंज तहसील में स्टांप विक्रेता और दस्तावेज लेखकों ने धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।धरना के चलते तहसील में निबंधन का कार्य पूरे दिन ठप रहा। दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह एवं स्टांप विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि सरकार निबंधन कार्य घर बैठे ही कराने की योजना बना रही है। जिससे दस्तावेज लेखक और स्टांप विक्रेता की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। पूरे प्रदेश में हजारों दस्तावेज लेखक और स्टांप विक्रेता बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक इस योजना को वापस नहीं लेती है, तब तक हम लोग अनिश्चितकालीन धरना दे कर निबंधन कार्य ठप करेंगे। धरना देने वालों में गामा तिवारी, सूर्य प्रकाश याद...