गाज़ियाबाद, जून 17 -- लोनी, आयुष गंगवार। लोनी तहसील में ई-पंजीयन के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना जारी है। 11 जून को लोनी तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में लोनी के अधिवक्ताओं व बैनामा लेखकों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। अधिवक्ता व बैनामा लेखक बुधवार को भी धरने पर बैठे। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार के ई-पंजीकरण व्यवस्था को वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा। एसोसिएशन के सचिव विजय आनंद का कहना है कि ई-पंजीकरण व्यवस्था अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं के लिए ही अनुकूल नहीं है। इससे आम लोग भी काफी परेशान होंगे। ग्रामीण और कम जागरूक नागरिकों को इसके लिए जन सुविधा केंद्र पर जाना पड़ेगा और अतिरिक्त खर्च होगा। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता और बैनामा लेखकों ने ई-पंजीयन के विरोध में नारेबाजी की प्रक्रिया ...