हाथरस, जून 12 -- सादाबाद। तहसील सादाबाद परिसर में शुक्रवार को दस्तावेज लेखक संघ की बैठक अध्यक्ष राजकुमार दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, टाइपिस्टों एवं स्टांप वेंडरों ने भाग लेकर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही ई-पंजीकरण व्यवस्था पर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजकुमार दीक्षित ने कहा कि ई-पंजीकरण प्रक्रिया के संचालन के लिए एक निजी कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तहसीलों में कंपनी के प्रतिनिधि नियुक्त किए जाएंगे, जिन्हें दस्तावेजों एवं कानून संबंधी पर्याप्त जानकारी नहीं होगी। ऐसे में दस्तावेजों के पंजीकरण और स्टांप मूल्यांकन में त्रुटियों की संभावना बढ़ जाएगी। यह भी पढ़ें- ई रजिस्ट्री प्रक्रिया अधिवक्ता-बैनामा लेखकों के हितों पर कुठाराघात सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार ...