मुजफ्फर नगर, जून 20 -- जानसठ। तहसील में ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में चौथे दिन भी कलमबंद हड़ताल कर अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं और टाईपिस्टों ने तहसील में उप निबंधक कार्यालय की तालाबंदी कर धरना दिया। धरने पर पहुंची एसडीएम रश्मि लांबा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा और सचिव दीपेश गुप्ता ने सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जब तक सरकार रजिस्ट्री के कार्य का ई-पंजीकरण करने के पारित प्रस्ताव को वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में यशवंत सिंह कांबोज, इमान अली, दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, दस्तावेज लेखक संघ के जिला महासचिव सत्यवीर गुर्जर, दस्तावेज लेखक सुशील चौधरी, संजीव चौधरी, रघुनाथ सिंह, अबरार हुसैन, प्रदीप सैनी, प्रमोद सैनी, चांदबीर सैनी, ...