ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में उतरे संगठन
बुलंदशहर, जून 19 -- बुलंदशहर। बुलंदशहर में बार एसोसिएशन और दस्तावेज लेखक एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित ई-पंजीकरण व्यवस्था का गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। संगठनों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं की आजीविका पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव पर चिंता व्यक्त की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि महानिरीक्षक निबंधन एवं स्टाम्प द्वारा जारी पत्र के अनुसार, ऑनलाइन दस्तावेज पंजीकरण नियमावली-2024 के तहत ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू की जा रही है। संगठनों का आरोप है कि यह नई प्रणाली पारंपरिक रूप से पंजीकरण कार्य से जुड़े अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं के कार्यक्षेत्र को प्रभावित करेगी। यह भी पढ़ें- ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में उतरे संगठन इससे हजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.