बागपत, जून 16 -- ई-पंजीकरण मॉड्यूल के क्रियान्वयन के विरोध में मंगलवार को भी दस्तावेज लेखक, अधिवक्ताओं और स्टांप विक्रेताओं ने बागपत के सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने ई-पंजीकरण मॉड्यूल को बंद कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता चरण सिंह खोखर ने बताया कि नई व्यवस्था से आम जनता और उनसे जुड़े लोगों को कई प्रकार की व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस धोखाधड़ी के मामले अधिक बढ़ जाएंगे। धरने के दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार से मॉड्यूल को बंद करने की मांग उठाई। वहीं उप महानिबंधक ने अधिवक्ताओं से कार्य बहिष्कार समाप्त कर पंजीकरण कार्य सुचारु रूप से संचालित करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- निजी कंपनियों को रजिस्ट्री कार्य सौंपने के विरोध में अधिवक्ताओं, स्टांप वेंडरों और दस्...