गाज़ियाबाद, जून 11 -- गाजियाबाद/मोदीनगर,हिटी। प्रदेश सरकार द्वारा बैनामों की ई-पंजीकरण प्रक्रिया का विरोध होना शुरू हो गया है। गुरुवार को बैनामा लेखकों ने रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर अनिश्चिकालीन धरना शुरू कर दिया है। गुरुवार को एक भी बैनामा नहीं हुआ। प्रक्रिया को वापस लेने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है। पूरे दिन सदर तहसील, मोदीनगर और लोनी में बैनामा लेखकों को बस्ते नहीं खुले। दस्तावेज लेखक एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष गौरव चौधरी ने बताया कि सरकारी ई-पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर रही है। अब यह कार्य निजी कंपनी के हाथों में चला जाएगा। प्रदेश में लाखों बैनामा लेखक सहित अन्य लोगों के पास काम नहीं रहेंगा और भूखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा। गुरुवार को सभी बैनामा लेखकों ने निबंधन कार्यालय के बाद धरना दिया। उन्होंने बताया कि यह धरना अनिश्चित...