गाज़ियाबाद, जून 25 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। बैनामे की ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को भी तहसील परिसर में बैनामा लेखक और अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। हड़ताल 15 दिन से जारी है। ऐसे में रजिस्ट्री और राजस्व संबंधी काम अटक रहे हैं। तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक वर्मा ने बताया कि बैनामे की ई-पंजीकरण व्यवस्था का पिछले दो सप्ताह से विरोध किया जा रहा है। सरकार के निर्णय से बैनामा लेखकों और अन्य के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। अधिवक्ताओं के साथ आम लोग भी सरकार के निर्णय से प्रभावित होंगे। अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार को अपना निर्णय वापस लेना होगा। इसके बाद ही हड़ताल खत्म की जाएगी। यह भी पढ़ें- ईं-पंजीकरण के खिलाफ अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों का फुटा गुस्सा हड़ताल के चलते बैनामे और राजस्व संबंधी काम अटक रहे हैं। इस कारण लोगों को परेशानी उ...