देवरिया, मार्च 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। होली का त्योहार बीतने के बाद लोगों को अपने गन्तव्य को जाने की राह आसान नहीं रह गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों का सीट फुल होने के चलते लोगों के सामने तत्काल टिकट ही एक सहारा है, लेकिन तत्काल टिकट भी लेना लोगों के लिए आसान नहीं है। काउंटर से तत्काल टिकट नहीं मिल रहा है और टिकट दलाल मनमानी रेट वसूल रहे हैं। जिसके चलते लोग परेशान हैं। उधर आरपीएफ व सीआइबी टीम जल्द ही ऐसे दलालों पर बड़ी करने का दावा कर रही है।रंगों का त्योहार होली चार मार्च को ही बीती है। इस त्योहार को मनाने के लिए बाहर रह रहे लोग अपने घरों को आए हुए हैं। त्योहार व लगन बीतने के साथ ही लोग अपने गन्तव्य को रवाना होने लगे हैं। लेकिन गन्तव्य तक जाने की राह आसान नहीं है। पहले से ही लंबी दूरी की ट्रेनों का सीट फुल है। जिसके चलते लोगों के सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.