रुडकी, मई 29 -- रुड़की, संवाददाता। रोडवेज बस अड्डे पर ई-टिकटिंग मशीनों की खराबी परिचालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। बसों में यात्रियों के टिकट बनाने के लिए उपयोग की जा रही इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनें आए दिन तकनीकी खामियों का शिकार हो रही हैं, जिससे न केवल कर्मचारियों का काम प्रभावित हो रहा है बल्कि यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रुड़की रोडवेज डिपो में वर्तमान में करीब 60 टिकटिंग मशीनें उपलब्ध हैं। इनमें से अधिकांश मशीनों में बैटरी से जुड़ी समस्या सामने आ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...