रुद्रपुर, मार्च 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ई-टिकटिंग मशीन के सॉफ्टवेयर में दिक्कत आने के कारण रोडवेज परिचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि प्रदेश में साफ्टवेयर अपडेट होने के कारण दिक्कत आ रही है। वहीं रुद्रपुर डिपो प्रबंधन ने इसकी सूचना मुख्यालय को दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर डिपो में शुक्रवार को ई टिक्टंग मशीन के सॉफ्टवेयर में दिक्कत आने के कारण परिचालक परेशान रहे। जिसमें सीनियर सिटीजन वाले टिकटों में दिक्कत आ रही है। वहीं एआरएम मधुसूदन मिश्रा ने बताया कि सीनियर सिटीजन वाले टिकटों में दिक्कत आ रही है। यह दिक्कत पूरे प्रदेश में हो रही है। साफ्टवेयर अपडेट के कारण यह दिक्कत आ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.