देहरादून, अप्रैल 1 -- देहरादून। रेड लाइट जंप करने के फर्जी ई-चालान का लिंक व्हाट्सएप पर भेजकर साइबर ठगों ने शिमला बाईपास रोड भूड़पुर निवासी एक युवक के बैंक खाते से 98 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित नीरज के अनुसार 11 मार्च को उनके मोबाइल पर चालान भुगतान का मैसेज और लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करते ही एक संदिग्ध ऐप डाउनलोड हो गई। जिसे उन्होंने खतरे का अंदेशा होने पर तुरंत डिलीट कर दिया था। इसके बावजूद 15 मार्च की रात उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से कई खातों में कुल 98,058 रुपये ट्रांसफर हो गए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत बैंक खाता ब्लॉक करवाकर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंगलवार को अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हि...