ई-चालान के मैसेज में फंसकर ढाई लाख ठगे
देहरादून, जुलाई 20 -- साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को ई-चालान का फर्जी मैसेज भेजकर 2.57 लाख रुपये की चपत लगा दी। शातिर ठगों ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर तीन महंगे मोबाइल फोन खरीद लिए। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में आजाद कॉलोनी, गली नंबर एक, माजरा निवासी मेहरबान अली ने बताया कि बीते 10 जून को उनके मोबाइल पर एक ट्रैफिक चालान का मैसेज आया था। चालान के बारे में जानकारी लेने के लिए जैसे ही उन्होंने उस मैसेज के लिंक को खोला उनके मोबाइल पर अचानक एक साथ कई ओटीपी आ गए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते उनके क्रेडिट कार्ड से कुल 2,57,050 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली गई। जांच करने पर पता चला कि ठगों ने इस रकम से तीन मोबाइल फोन खरीदे हैं। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने आईएसबीटी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.