सीतामढ़ी, सितम्बर 9 -- शिवहर,हिप्र। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक एवं जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार रवि की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: 90 दिन से लंबित ई-चालान का होगा एकमुश्त निपटारा, नालंदा कॉलेजियट स्कूल में लगेगी अदालतबैठक की मुख्य चर्चाएँ बैठक में मोटर वाहन अधिनियम के तहत लंबित मामलों, ट्रैफिक ई-चालान और परिवहन विभाग से जुड़े अन्य विवादों के त्वरित निष्पादन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि लोक अदालत के दिन परिवहन विभाग व यातायात पुलिस द्वारा काटे गए बकाया ई-चालान और अदालत में लंबित वाहन संबंधी वादों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। इसके लिए...