देहरादून, फरवरी 25 -- देहरादून। व्हाट्सएप पर आए ई-चालान एप को फोन में डालते ही एक व्यक्ति से 1.29 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट, चंद्रबनी निवासी संदीप कुमार कांबोज के अनुसार उन्हें अनजान नंबर से यह ऐप भेजा गया था। ऐप इंस्टॉल करने के बाद 9 से 13 फरवरी के बीच उनके पीएनबी और यूनियन बैंक खातों से बिना ओटीपी, यूपीआई के जरिए 1,29,702 रुपये कट गए। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर मंगलवार को साइबर ठगी धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.