सीतामढ़ी, मार्च 16 -- शिवहर। जिला पंचायत संसाधन केंद्र में पिपराही एवं पुरनहिया प्रखंडों के सभी सरपंच, न्याय मित्र एवं ग्राम कचहरी सचिवों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं को ई-ग्राम कचहरी विषय पर विस्तारपूर्वक व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह जिला पंचायत संसाधन केंद्र के प्राचार्य प्रेम प्रकाश के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक विजेन्द्र कुमार ने बताया कि बिहार की पंचायतें पूर्व से ही डिजिटल थी। अब ई-ग्राम कचहरी पोर्टल लागू होने से संपूर्ण पंचायती राज व्यवस्था डिजिटल हो गया है। ग्राम कचहरी स्तर पर ईन्फोर्ट के माध्यम से मामलों का निपटारा तीव्र हो गया है एवं दस्तावेजो तथा मामलों का डिजिटल रिकार्ड रखे जाने से न्यायिक...