ई-कॉमर्स साइटों पर भी धड़ल्ले से ऑनलाइन बिक रहे थे एक्सपायर्ड डेट के फूड आइटम
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- राजधानी दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में पकड़े गए बड़े फूड टैंपरिंग सिंडिकेट की जांच में बड़ा और हैरान-परेशान करने वाला खुलासा हुआ है। इस सिंडिकेट से जुड़े आरोपी केवल स्थानीय बाजारों तक ही सीमित नहीं थे, बल्कि एक्सपायरी डेट बदलकर तैयार किए गए खाद्य उत्पादों को वो ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स के जरिये ऑनलाइन देशभर में सप्लाई कर रहे थे। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह नामी और इंटरनेशनल ब्रांड्स के एक्सपायर्ड या एक्सपायरी डेट के करीब पहुंच चुके खाद्य पदार्थों को सस्ते दामों पर खरीदता था। इसके बाद केमिकल की मदद से असली एक्सपायरी और मैन्युफैक्चरिंग डेट मिटाकर नई तारीख छाप दी जाती थी। फर्जी एमआरपी, बारकोड और न्यूट्रिशन लेबल लगाकर इन उत्पादों को नए पैक जैसा बना दिया जाता था और फिर इन्हें रिटेल दुकानों, मॉल के साथ-साथ ऑनलाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.